वाराणसी सिटी एक्सप्रेस का नेपालगंज रोड तक विस्तार
गोरखपुर, अगस्त 31 -- गोरखपुर। यात्रियों की सुविधा के लिए 15132/15131 वाराणसी सिटी-गोरखपुर एक्सप्रेस का मार्ग विस्तार नेपालगंज रोड स्टेशन तक किया गया है। सीपीआरओ सुमित कुमार ने बताया कि 15132 वाराणसी सिटी-नेपालगंज रोड एक्सप्रेस प्रतिदिन वाराणसी सिटी से रात 10.35 बजे प्रस्थान कर भोर में 4.10 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। यहां से प्रस्थान कर दिन में 11.45 बजे नेपालगंज पहुंचेगी। वापसी यात्रा में, 15131 नेपालगंज रोड-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस प्रतिदिन नेपालगंज रोड से शाम 4.30 बजे प्रस्थान कर देर रात 12.20 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। यहां से प्रस्थान कर सुबह 05.30 बजे वाराणसी सिटी पहुंचेगी। इस ट्रेन में कुल 18 कोच लगाए गए हैं। यह भी पढ़ें- नेपाल के लिए यूपी से दौड़ी पहली ट्रेन, सीएम योगी ने किया शुभारंभ, इन स्टेशनों पर होगा ठहराव यह भी पढ़ें- नेपालगंज रोड से आज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.