बोकारो, मई 6 -- ताप विद्युत क्षेत्र की सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से 6 व 7 मई को वाराणसी के होटल रेडिसन ब्लू में केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल पूर्वी क्षेत्र के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय सम्मेलन में डीवीसी चंद्रपुरा के सीआईएसएफ अधिकारी भी भाग लेंगे। सुरक्षा को प्रभावी बनाने के लिए सीटीपीएस चन्द्रपुरा से उप कमांडेन्ट अग्नि, कैलाश यादव एवं वरिष्ठ प्रबंधक यांत्रिक पवन कुमार वाराणसी गए हुए हैं। सम्मेलन का मुख्य केंद्र ताप विद्युत प्रतिष्ठानों की सुरक्षा से जुड़ी वर्तमान और उभरती चुनौतियां हैं। इसमें श्रेष्ठ कार्यप्रणालियों और आधुनिक तकनीकी समाधानों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया जाएगा। सूत्रों ने बताया कि सम्मेलन सुरक्षा एजेंसियों, सार्वजनिक उपक्रमों और निजी तकनीकी साझेदारों के बीच समन्वय स्थापित करने की दिशा में एक मील का प...