वाराणसी लैब भेजा गया कंकाल
मिर्जापुर, जून 20 -- चुनार। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के चुनार जंक्शन के पैदल यात्री पुल के नीचे डीएफसीसी लाइन किनारे झाड़ी में मंगलवार की शाम एक वृद्ध का शव मिला था। शव पुराना होने से कंकाल हो चुका था। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने शव को मोर्चरी हाउस भेजा, लेकिन यहां कंकाल होने से पोस्टमार्टम नहीं हो सका। कंकाल को वाराणसी लैब भेज दिया गया है। चुनार कोतवाल विजय शंकर सिंह ने बताया कि एक वृद्ध का शव कटे हाल में मिला था। शव कई दिन पुराना था। मात्र कंकाल ही बचा था। पोस्टमार्टम के लिए भेज गया था, लेकिन पोस्टमार्टम नहीं हो सका। कंकाल को वाराणसी लैब जांच के लिए भेजा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.