वाराणसी लखनऊ हाइवे पर मिर्च लदा ट्रक पलटा
जौनपुर, अप्रैल 26 -- जलालपुर (जौनपुर)। वाराणसी लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार को सुबह रेहटी गांव के पास मिर्च से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क के बीच पलट गया। इस घटना में ट्रक चालक और खलासी को मामूली चोटें आई हैं। जिन्हें पास में स्थित सीएचसी रेहटी में भर्ती कराया गया है। मिर्च की बोरी हटाने को लेकर हाईवे पर थोड़ी देर तक आवागमन प्रभावित रहा। स्थानीय लोगों ने बताया कि मिर्च की बोरियों से लदा ट्रक जौनपुर की तरफ से वाराणसी जा रहा था। जैसे ही ट्रक हाईवे पर रेहटी गांव के समीप पहुंचा अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराते हुए सड़क पर पलट गया। दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक में लदी मिर्च की बोरियां सड़क पर बिखर गईं। हादसे के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने क्रेन की मदद स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.