नई दिल्ली, अप्रैल 8 -- UP News: वाराणसी में दालमंडी और मेरठ में सेंट्रल मार्केट में अभियान के बीच अब बरेली शहर के कोहाड़ापीर इलाके में बुलडोजर गरजा है। भारी विरोध के बीच नगर निगम की टीम ने मंगलवार को 35 से ज्यादा घर-दुकानों को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान किसी की दुकान आंशिक रूप से तोड़ी गई तो कई की दीवारें और लिंटर तक गिरा दिया गया। नगर निगम की टीम ने भारी फोर्स के साथ तीन बुलडोजरों की मदद से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। सबसे पहले कोहाड़ापीर पेट्रोल पंप के सामने उन दुकानों पर बुलडोजर चलाया गया, जिन पर लगे लाल निशान लोगों ने मिटा दिए थे।सालों की मेहनत टूटते देख व्यापारियों के छलके आंसू सुबह 11 बजे ही निगम की टीम बुलडोजर के साथ मौके पर पहुंच गई। सालों की मेहनत से बनाई गई दुकानें अपनी आंखों के सामने टूटते देख कई व्यापारियों के आंसू छलक आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.