लखनऊ, जनवरी 6 -- फारेंसिक साक्ष्यों के संकलन को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश में नई विधि विज्ञान प्रयोगशालाओं की स्थापना की जा रही है। इसके साथ ही प्रदेश में नेशनल फारेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी के कैंपस की स्थापना का रास्ता भी साफ हो गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में वाराणसी में नेशनल फारेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी, गांधीनगर (गुजरात) के आफ-कैंपस की स्थापना के लिए 50 एकड़ भूमि निःशुल्क प्रदान किए जाने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई। वाराणसी की राजातालाब तहसील क्षेत्र स्थित पशुधन विभाग की 50 एकड़ भूमि 99 वर्षों की लीज पर नेशनल फारेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी, गांधीनगर को प्रदान की जाएगी। यूनिवर्सिटी ने 18 अक्तूबर, 2025 को प्रस्ताव भेजकर कैंपस के लिए भूमि की मांग की थी। कैंपस की स्थापना से प्रदेश में फारेंसिक साइंस, सा...