वाराणसी में सेंट मेरी कॉन्वेंट स्कूल में तेंदुआ दिखने से दहशत, वीआईपी इलाके में जंगली जानवर से हैरानी
नई दिल्ली, अक्टूबर 23 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। यूपी के वाराणसी में कैंटोमेंट इलाके में स्थित फेमस सेंट मेरी कॉन्वेंट स्कूल में गुरुवार को तेंदुआ दिखने की सूचना से हड़कंप मच गया। स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमेर की वायरल हुई फुटेज में प्ले स्टेज और पानी टंकी के पास तेंदुआ टहलता नजर आया। स्कूल प्रशासन से सूचना मिलते ही वन विभाग और कैंट थाने की पुलिस स्कूल पहुंची। घंटों छानबीन के बाद तेंदुआ का सुराग नहीं लगा। रात नौ बजे एक टीम लौट गई। दूसर टीम स्कूल परिसर में ही तैनात है और तेंदुए को ढूंढ़ने में जुटी है। शहरी इलाके में स्थित स्कूल के आसपास कोई जंगल नहीं होने के बाद भी तेंदुआ आने की सूचना से हर कोई हैरान है। स्कूल जिस स्थान पर स्थित है उसे वीआईपी इलाका कहा जाता है। आसपास शहर के बड़े होटल, मॉल और अधिकारियों के आवास के साथ दफ्तर हैं। ज्यादातर अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.