वाराणसी, अप्रैल 7 -- UP News: वाराणसी में सरैयां (जैतपुरा) के पास रेलवे ट्रैक के किनारे एके-47 राइफल और गोलियों से भरी मैगजीन मिलने से सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने राइफल और मैगजीन देखने के बाद पुलिस को सूचना दी तो वहां भी खलबली मच गई। आनन-फानन में स्थानीय पुलिस के साथ ही डीसीपी काशी, एडीसीपी, एसीपी भी मौके पर पहुंच गए। घंटों ट्रैक के आसपास जांच पड़ताल और निरीक्षण किया गया। आरपीएफ और जीआरपी को भी बुला लिया गया।घंटों जांच के बाद पता चला कि राइफल केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की है। चुनावी ड्यूटी में प.बंगाल जा रही सीआरपीएफ की एक टुकड़ी ट्रेन से वहां से गुजरी थी। पुलिस के अनुसार सोमवार सुबह कुछ लोग रेलवे ट्रैक से गुजर रहे थे तो उन्हें राइफल गिरी देखी। उन्होंने जैतपुरा थाने के फैंटम को सूचना दी। मौके पर पहुंचे फैंटम दस्ते को जब पता चल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.