वाराणसी में बौद्ध मंदिर की भूमि के लिए भूटान संग हुआ करार
लखनऊ, जून 10 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता वाराणसी में भूटान सरकार को बौद्ध मंदिर एवं गेस्ट हाउस निर्माण के लिए दो एकड़ भूमि उपलब्ध करायी जाएगी। इससे संबंधित लीज डीड एग्रीमेंट पर बुधवार को रॉयल गवर्नमेंट ऑफ भूटान एवं पर्यटन विभाग के बीच एक समझौता ज्ञापन पर आज हस्ताक्षर किया गया। यह एग्रीमेंट पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह एवं अपर मुख्य सचिव पर्यटन अमृत अभिजात की उपस्थिति में हुआ। यह भूमि वाराणसी के अजइपुर, परगना कोलअसला तहसील पिंडरा में स्थित है।लीज डीड एग्रीमेंट पर रॉयल गवर्नमेंट ऑफ भूटान की तरफ से ताशी पेल्डन उप मिशन प्रमुख रॉयल भूटानी दूतावास नई दिल्ली द्वारा हस्ताक्षर किया गया। जबकि पर्यटन विभाग की ओर से विशेष सचिव मृदुल चौधरी ने हस्ताक्षर किए। यह लीज एग्रीमेंट 30 वर्षों तक के लिए किया गया है, जिसका वार्षिक किराया एक रुपया निर्धारित किया गया है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.