वाराणसी में बारिश का कहर, बीएचयू अस्पताल समेत कई इलाकों में भरा पानी, 5 की जान भी गई
नई दिल्ली, अगस्त 25 -- उत्तर प्रदेश में बारिश का दौर जारी है। सोमवार रात पूरे पूर्वांचल में बारिश का कहर जारी है। वाराणसी में सोमवार रात से मंगलवार सुबह तक हुई झमाझम बारिश ने शहर की रफ्तार थाम दी। महज 12 घंटे में 119.8 एमएम बारिश दर्ज की गई। लगातार बारिश से शहर के कई इलाकों में जलजमाव हो गया। सड़कें पानी में डूब गईं और लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। पूर्वांचल के आसमान में बने चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से रातभर बारिश का दौर जारी रहा। वहीं बारिश में करंट से तीन लोगों की मौत हो गई है। वहीं दीवार ढहने से पति और पत्नी की भी जान चली गई है। बीएचयू अस्पताल परिसर, गिरजाघर, नई सड़क, लंका, गोदौलिया समेत कई इलाकों में पानी भर गया। अस्पताल पहुंचने वाले मरीज और तीमारदार भी जलजमाव से परेशान रहे। कई प्रमुख मार्गों पर पानी भरने से वाहनो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.