वाराणसी, अप्रैल 25 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। रेलवे स्टेशनों पर सबसे किफायती और ज्यादा बिकने वाले पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर रेल नीर का प्लांट वाराणसी में बनेगा। यह यूपी का तीसरा और देश का 21वां प्लांट होगा। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) इसका निर्माण कराएगा। जिला प्रशासन के सहयोग से प्लांट के लिए लगभग दो एकड़ भूमि चिह्नित करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।अफसरों के मुताबिक, रेल नीर प्लांट की क्षमता प्रतिदिन 72000 बोतल (6000 पेटी) उत्पादन की होगी। इसके लिए हैवी बोरिंग होगी और अत्याधुनिक मशीनें लगाई जाएंगी। इससे वाराणसी और आसपास के बड़े स्टेशनों पर रेल नीर की आपूर्ति में काफी सुविधा होगी। यह भी पढ़ें- नोएडा एयरपोर्ट तक चलेगी हाईस्पीड ट्रेन, गौतमबुद्ध नगर में 2 स्टेशन बनाए जाएंगे अभी अमेठी स्थित प्लांट यह पैकेज्ड ड्रिक...