नई दिल्ली, मार्च 25 -- मेदांता ब्रांड के तहत अस्पतालों का परिचालन करने वाली कंपनी ग्लोबल हेल्थ ने कारोबार विस्तार की योजना बनाई है। दरअसल, कंपनी ने उत्तर प्रदेश के वाराणसी में 400 बेड वाला मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पताल बनाने के लिए Rs.550 करोड़ तक के निवेश को मंजूरी दी है। कंपनी के बोर्ड ने अस्पताल का इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलप करने के लिए Shripal हॉस्पिटैलिटी LLP और अन्य के साथ बिल्ड-टू-सूट और लीज एग्रीमेंट को मंजूरी दे दी जबकि ग्लबल हेल्थ मेडिकल इक्विपमेंट, इंटीरियर और संबंधित सुविधाओं में निवेश करेगी। इस खबर के बीच, ग्लोबल हेल्थ के शेयर BSE पर 3.83% की बढ़त के साथ Rs.1011.40 पर बंद हुए। ट्रेडिंग के दौरान शेयर 1044 रुपये तक पहुंचा। 23 मार्च को शेयर 966.45 रुपये पर था। यह शेयर के 52 हफ्ते का लो है। शेयर के 52 हफ्ते का हाई 1,455.85 रुपये है।4 साल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.