वाराणसी में पागल हुआ हाथी बेकाबू, प्रसिद्ध रामनगर की लीला में नहीं हो सका राम-रावण युद्ध
नई दिल्ली, अक्टूबर 19 -- रामनगर (वाराणसी), संवाददाता। वाराणसी की विश्व प्रसिद्ध रामनगर की रामलीला रविवार को हाथी के पागल होने से नहीं हो सकी। पंचवटी मैदान के पास शनिवार सुबह करीब 10:35 बजे रामलीला में आया हाथी पागल हो गया और गुस्से में महावत को पटक दिया। उसने कुचलने का भी प्रयास किया। गंभीर रूप से घायल महावत को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। उसके सिर, पैर और हाथ में गंभीर चोटें आई हैं। इसके बाद हाथी ने तांडव मचाना शुरू कर दिया। कई बाइकों, टेम्पो, टिन शेड और बिजली के पोल भी तोड़ दिए। सुबह से शाम तक उस पर काबू करने का प्रयास होता रहा। पुलिस ने इलाके को सील करने की कोशिश की। गोरखपुर से टीम भी बुलाई गई। इसके बाद भी देर रात तक काबू में नहीं आने के कारण प्रसिद्ध रामलीला की कड़ी टूट गई। राम-रावण युद्ध की लीला नहीं हो सकी, केवल आरती ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.