बागपत, अप्रैल 2 -- दाहा। चौ फेरूसिंह कुश्ती एकेडमी दाहा संचालक सुनील राणा अर्जुन अवार्डी ने बताया कि वाराणसी के जमालपुर बाबतपुर में 31 मार्च से 2 अप्रैल तक चली अंडर-20 स्टेट कुश्ती चैंपियनशिप प्रतियोगिता में चौ फेरूसिंह कुश्ती एकेडमी के पहलवान उत्तम राणा ने 130 किग्रा.भार की ग्रीको रोमन कुश्ती में स्वर्ण पदक व निशांत तोमर ने 82 किग्रा.भार की ग्रीको रोमन कुश्ती में रजत पदक जीत कर जनपद का नाम रोशन किया। विजेता पहलवानों को उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ महासचिव सुरेश उपाध्याय, कैप्टन सुनील राणा ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया। पहलवानों के पदक जीतने पर एकेडमी पर चरण सिंह खलीफा, जितेंद्र राणा, सुशील पहलवान, अनुज पहलवान, कोच अविनाश, कपिल आदि ने खुशी मनाई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.