वाराणसी में पंच सम्मेलन में भाग लेने को मुखिया रवाना
औरंगाबाद, जुलाई 15 -- ग्रामीण विकास एवं पंचायतों को अधिक सशक्त बनाने को लेकर उत्तर प्रदेश के वाराणसी में गुरुवार को राष्ट्रीय स्तर के पंच सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। ग्रामीण विकास विभाग के तत्वावधान में आयोजित इस सम्मेलन में औरंगाबाद जिले की पांच ग्राम पंचायतों के मुखिया जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। जिला ग्रामीण विकास अभिकरण द्वारा ग्रामीण विकास विभाग के निर्देश पर चयनित मुखियाओं की सूची राज्य मुख्यालय को भेज दी गई है। सम्मेलन में भाग लेने वालों में औरंगाबाद सदर प्रखंड के इब्राहिमपुर पंचायत के मुखिया ब्रजमोहन कुमार, बारुण प्रखंड के पिपरा पंचायत के मुखिया विजय कुमार सिंह, दाउदनगर प्रखंड के गोरडीहा पंचायत की मुखिया कौशल्या देवी, हसपुरा प्रखंड के डिंडिर पंचायत के मुखिया मुन्ना कुमार तथा ओबरा प्रखंड के मुखिया उदय नारायण सिंह शामिल हैं। यह भी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.