वाराणसी में गजब हो गया, MLC चुनाव के पर्यवेक्षक के खिलाफ धरने पर बैठे भाजपाई, मतगणना रोकी गई
वाराणसी, अक्टूबर 28 -- UP Varanasi MLC Result: वाराणसी में शिक्षक सीट पर सपा प्रत्याशी की जीत और स्नातक सीट पर बीजेपी उम्मीदवार को पिछड़ते देखकर भाजपाई बिलबिला उठे। दूसरे राउंड से ही आगे चल रहे सपा उम्मीदवार को लगातार बढ़त मिलने पर भाजपाइयों ने पांचवा राउंड आते-आते हंगामा कर दिया। शिक्षक के बाद स्नातक सीट भी भाजपा के हाथ से निकलती देखकर भाजपाइयों ने अपनी ही पुलिस-प्रशासन पर धांधली का आरोप लगाते हुए धरना दे दिया और चुनाव आयोग से प्रेक्षक को हटाने की मांग करने लगे। हालांकि इस दौरान अफसरों ने भाजपाइयों को समझाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं माने। इससे पहले भी यह सीट सपा के कब्जे में थी। भाजपाइयों का हंगामा देखकर चुनाव आयोग ने स्नातक की काउंटिंग को फिलहाल रोक दिया है। यूपी में विधानसभा चुनाव से महज कुछ महीने पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.