वाराणसी में कथक नृत्यांगना मिष्टू मुखर्जी और शिष्या ने दी प्रस्तुति
जमशेदपुर, जून 11 -- वाराणसी के ऐतिहासिक अस्सी घाट पर आयोजित प्रतिष्ठित सांस्कृतिक कार्यक्रम घाट संध्या में जमशेदपुर की प्रसिद्ध कथक नृत्यांगना मिष्टू मुखर्जी एवं उनकी शिष्या अद्रिता रॉय ने उत्कृष्ट प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। यह कार्यक्रम जिला प्रशासन वाराणसी की पहल पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना से हुआ, जिसमें दोनों कलाकारों ने भावपूर्ण प्रस्तुति के माध्यम से भगवान गणेश का आह्वान किया। इसके बाद तीन ताल एवं चतुरंग की शानदार प्रस्तुति ने उपस्थित दर्शकों को भारतीय शास्त्रीय नृत्य की सौंदर्यपूर्ण परंपरा से रूबरू कराया। गुरु-शिष्या की इस सुमधुर प्रस्तुति ने कला प्रेमियों, पर्यटकों एवं स्थानीय दर्शकों की भरपूर सराहना अर्जित की। उल्लेखनीय है कि कार्यक्रम का प्रसारण कैलिफोर्निया टेलीविजन ग्लोबल के माध्यम से 1...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.