वाराणसी में उफनाई गंगा, मणिकर्णिका में छतों पर जल रहीं चिताएं, शवदाह के लिए लंबा इंतजार
वाराणसी, अगस्त 23 -- UP Flood: यूपी के वाराणसी में गंगा ऊफान पर है। शनिवार को भी रूक-रूक कर बढ़ाव जारी रहा। गंगा के जलस्तर में लगातार वृद्धि होने से ऊंचाई वाले प्रमुख घाटों की भी सीढ़ियां एक-एक कर जलमग्न होने लगी हैं। स्थिति ये है कि मणिकर्णिका स्थित महाश्मशान पर शवों के अंतिम संस्कार बीते गुरुवार से छतों पर हो रहे हैं। छत पर एक बार में अधिकतम आठ चिताएं ही जल पाने की स्थिति में शवयात्रियों को अपने परिजनों के अंतिम संस्कार के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। बाढ़ का पानी मणिकर्णिका घाट जाने वाली गली में भी बढ़ चला है। यहां विक्रेताओं ने लकड़ियों के दाम बढ़ा दिए हैं। वहीं, हरिश्चंद्र घाट पर अंतिम संस्कार अब गलियों में और सड़क हो रहे हैं। इससे स्थानीय बाशिंदों की भी दिक्कतें बढ़ गई हैं। गंगा के तटवर्ती ग्रामीण इलाकों के खेतों में बाढ़ के पान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.