वाराणसी-मुम्बई के बीच सीधी उड़ान पहली अगस्त से
वाराणसी, जुलाई 25 -- बाबतपुर। अकासा एयर वाराणसी से मुम्बई के बीच सीधी उड़ान सेवा एक अगस्त से शुरू करेगा। इससे न सिर्फ वाराणसी और मुम्बई के बीच कनेक्टिविटी बढ़ेगी बल्कि पूर्वांचल के यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। इस सम्बंध में अकासा एयर के यूपी सेल्स हेड राहुल सिंह ने बताया कि एक अगस्त से मुम्बई आने-जाने वाली अकासा एयर की सभी उड़ानें मुम्बई एयरपोर्ट के टर्मिनल-2 से संचालित होंगी। यात्रियों को सुविधा देने के मकसद से यह व्यवस्था की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.