मिर्जापुर, मई 10 -- चुनार। चुनार चोपन रेल खंड के वाराणसी-मिर्जापुर एनएच-35 मार्ग पर पिरल्लीपुर के पास स्थित रेलवे ओवरब्रिज का गार्डर बीते 30 अप्रैल की रात किसी अज्ञात ओवरहाइट वाहन की टक्कर से क्षतिग्रस्त हो गया था। इस घटना के बाद रेलवे प्रशासन ने सर्तकता बरतते हुए पुल से गुजरने वाली रेलगाड़ियों के लिए 20 किलोमीटर प्रति घंटे की काशन लगा दिया है। वहीं पुल के नीचे से गुजरने वाले वाराणसी लेन पर वाहनों का आवागमन रोक दिया गया है। प्रशासन की ओर से बैरिकेडिंग कर ट्रैफिक को एक तरफ से संचालित किया जा रहा है। इससे भारी वाहनों के चालकों और दैनिक यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। यह भी पढ़ें- कंटेनर के फंसने से रेलवे क्रासिंग का हाइट गेज टूटा अधिक ऊंचाई वाले वाहन ने पहले पुल के नीचे लगाए गए हाइट गेज को टक्कर मारी। गेज टूटने के बाद वाहन सीधे रेलवे प...