वाराणसी महानगर बस सेवा का संचालन चंदौली तक करने की मांग
चंदौली, अप्रैल 3 -- चंदौली, संवाददाता। सिविल बार एसोसिएशन की बैठक शुक्रवार को सदर कचहरी स्थित बार सभागार में अध्यक्ष डा. वीरेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान अधिवक्ता और आमनज की सुविधा को देखते हुए वाराणसी महानगर बस सेवा का संचालन मुगलसराय से बढ़ाकर मुख्यालय स्थित जिला अस्पताल तक किए जाने की मांग की गई। अधिवक्ताओं ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर इस संबंध में डीएम को पत्रक सौंपने का भी निर्णय लिया।इस अवसर पर सिविल बार अध्यक्ष ने कहा कि जिला मुख्यालय से वाराणसी आने और जाने के लिए ग्रामीण गरीब जनता को कोई सरकारी बस उपलब्ध नहीं है। इससे आम जनता को भारी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। साथ ही प्राइवेट वाहनों से यात्रा करने में आर्थिक क्षति भी उठनी पड़ती है। यदि वाराणसी महानगर बस सेवा का संचालन जिला मुख्यालय के अस्पताल तक कर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.