वाराणसी मंडल में 1912 मेगावॉट बिजली की रही डिमांड
वाराणसी, जून 13 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। भीषण गर्मी के चलते बिजली की डिमांड लगातार बढ़ती जा रही है। वाराणसी मंडल के चार जिलों में गुरुवार को 1912 मेगावॉट बिजली की खपत हुई। बिजली की मांग सबसे अधिक वाराणसी में 830 मेगावॉट रही। इसके बाद जौनपुर में 509 मेगावॉट, गाजीपुर में 347 मेगावॉट और चंदौली जिले में 245 मेगावॉट बिजली खप गई। मई में वाराणसी जिले में 900 में मेगावॉट तक डिमांड दर्ज हो चुकी है। ट्रांसमिशन की रिपोर्ट के अनुसार 5 जून को वाराणसी में 891, 6 जून को 855, 7 जून को 865, 8 जून को 881, 9 जून 844 तथा 10 जून 880 मेगावॉट बिजली खर्च हुई।
बिजली सप्लाई की समस्या वहीं, उपकेन्द्रों की ओवरलोडिंग और ट्रिपिंग से बिजली सप्लाई डगमगा गई है। हर आधे आधे घंटे पर कटौती की जा रही है। शुक्रवार को गिलट बाजार में दो घंटे बिजली गुल रही। केबल में फॉल्ट आन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.