वाराणसी, दिसम्बर 1 -- वाराणसी। वाराणसी मंडल की जूनियर बालिका टीम ने सोमवार को बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए प्रादेशिक जूनियर बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता में मेजबान अयोध्या मंडल को 19-14 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश कर लिया। अयोध्या में चल रही इस प्रतियोगिता में वाराणसी मंडल की तरफ से सताक्षी पटेल और स्नेहा ने तीन-तीन, प्रीति यादव, प्रीति पटेल, शिवांगी, मानसी और काजल ने दो-दो गोल किए। रितिका, साक्षी और सोहनी ने एक-एक गोल दागा। वाराणसी मंडल की गोलकीपर सुरम्या पाठक ने कई बार शानदार बचाव कर टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इससे पहले वाराणसी ने आजमगढ़ को 14-5 से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। इस मुकाबले में भी प्रीति यादव, प्रीति पटेल, सताक्षी पटेल, स्नेहा, मानसी और काजल ने शानदार प्रदर्शन किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.