वाराणसी मंडल और वाराणसी छात्रावास अंतिम चार में
वाराणसी, अक्टूबर 2 -- वाराणसी। बड़ालालपुर क्रीड़ा संकुल में खेली जा रही प्रदेश स्तरीय खेल समन्वय सीनियर पुरुष हॉकी प्रतियोगिता में गुरुवार को क्वार्टर फाइनल मुकाबले हुए। इसमें वाराणसी मंडल, वाराणसी छात्रावास, रामपुर छात्रावास, लखनऊ छात्रावास की टीमें अंतिम चार में पहुंचीं। शुक्रवार को सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। क्रीड़ा अधिकारी नवीन सिंह ने बताया कि क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में रामपुर छात्रावास ने आगरा को 3-1 से, वाराणसी मंडल ने झांसी छात्रावास को 6-1 से, लखनऊ मंडल को लखनऊ छात्रावास ने 10-2 से, स्पोर्टस कालेज सैफई को वाराणसी छात्रावास ने 7-2 जीत हराया। इसके पहले ओलंपियन शिवपाल सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.