नई दिल्ली, जनवरी 27 -- उत्तर प्रदेश की राजधानी में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (UPMRC) ने 'विकसित उत्तर प्रदेश' के अपने विजन को साझा करते हुए प्रदेशवासियों को बड़ी सौगात दी। अब वाराणसी और प्रयागराज के साथ-साथ अयोध्या और मथुरा जैसे पवित्र नगरों में भी मेट्रो चलाने की तैयारी है।यूपीएमआरसी के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार ने प्रशासनिक कार्यालय में ध्वजारोहण के बाद 'विकसित उत्तर प्रदेश फॉर विकसित भारत @2047' का रोडमैप प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि भविष्य में प्रदेश के भीतर कुल 1575 किमी मेट्रो विस्तार का लक्ष्य रखा गया है।महानगरों का विस्तार उन्होंने बताया कि मेट्रो का लखनऊ में 225 किमी, कानपुर में 200 किमी और आगरा में 100 किमी के नेटवर्क में और विस्तार किया जाएगा। इसके साथ ही धा...