मिर्जापुर, जनवरी 30 -- नारायनपुर। नकाबपोश के भय से भागते समय पीपा पुल से गंगा में गिरी कार मामले का वाराणसी पुलिस ने संज्ञान में लिया है। गुरुवार को वाराणसी के चितईपुर थाने की पुलिस ने पीड़ित व्यवसायी से घटना के बारे में जानकारी ली। जिस स्थान पर नकाबपोश थे, वह स्थान वाराणसी के चितरईपुर टिकरी है। अब पुलिस पीड़ित की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी। अदलहाट के रैपुरिया गांव निवासी विनय यादव का वाराणसी के अस्सी घाट पर एबी गेस्ट हाउस है। वें मंगलवार की रात वाराणसी गेस्ट हाउस जा रहे थे। उसी दौरान वाराणसी के चितईपुर टिकरी के पास नकाबपोश के भय से वापस घर की ओर भागने लगे। भागते समय रैपुरिया गंगा पर बने पीपा पुल से अनियंत्रित कार गंगा में चली गई थी। कार का शीशा तोड़कर विनय ने किसी तरह अपनी जान बचाई थी। मामला वाराणसी के चितरईपुर टिकरी का होने से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.