वाराणसी पुलिस डैशबोर्ड रैंकिंग में छठे स्थान पर
वाराणसी, जून 10 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। सीएम डैशबोर्ड की रैंकिंग में वाराणसी पुलिस सूबे में मई में छठे स्थान पर रही। सीपी मोहित अग्रवाल ने बताया कि 10 माह से वाराणसी पुलिस टॉप-10 में है। कुल 51 पैरामीटर पर रैंकिंग तय की जाती है।अपराध, विवेचना निस्तारण, पुरस्कार घोषित एवं अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी, डायल 112 की रिस्पांस टाइम, गौ तस्करी, एनडीपीएस, महिला अपराध, दलित उत्पीड़न, गुंडा ऐक्ट, गैंगस्टर ऐक्ट आदि में कार्रवाई, विभिन्न प्रकरणों में न्यायालय से सजा आदि को रैंकिंग में शामिल किया जाता है। सीपी ने बताया कि 2023 और 2024 में सीएम डैशबोर्ड की रैंकिंग में वाराणसी 70वें स्थान (प्रदेश में अंतिम 10 जिलों) पर रहता था, लेकिन सतत प्रयासों से अब लगातार टॉप 10 में है। महिला अपराधों से संबंधित मामलों में त्वरित कार्रवाई और प्रभावी मॉनिटरिंग स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.