वाराणसी, सितम्बर 14 -- आजमगढ़, संवाददाता। सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही राज्य स्तरीय समन्वय सब जूनियर बालक बास्केटबाल प्रतियोगिता के तीसरे दिन शनिवार को क्वार्टर फाइनल मुकाबले हुए। वाराणसी, लखनऊ, आगरा और मिर्जापुर मंडल ने सेमीफाइनल में जगह बनाई। प्रतियोगिता में प्रदेश के 15 मंडलों की टीमों ने प्रतिभाग किया। पहले क्वार्टर फाइनल में लखनऊ मंडल ने कानपुर मंडल को 24-05 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। दूसरे मुकाबले में वाराणसी और आजमगढ़ के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। निर्धारित समय में मुकाबला 28-28 की बराबरी पर रहा। पहले एक्स्ट्रा टाइम के बाद भी स्कोर 32-32 रहा। दूसरे एक्स्ट्रा टाइम में वाराणसी ने 40-36 से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह बनाई। यह भी पढ़ें- Azamgarh News: आजमगढ़ को वाराणसी ने दो एक्स्ट्रा टाइम में हराया तीसरे क्वा...