वाराणसी निवासी युवक की होटल में मिली लाश
जौनपुर, जून 28 -- जौनपुर, संवाददाता। नगर कोतवाली क्षेत्र के सरापोख्ता चौकी क्षेत्र में जोगियापुर स्थित एक होटल में शनिवार की दोपहर वाराणसी निवासी एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। युवक की मौत कैसे हुई इसकी जानकारी के लिए पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज आदि भी खंगला, लेकिन कोई स्पष्ट जानकारी नहीं हो सकी। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। जोगियापुर स्थित प्रसाद होटल के कमरा नंबर 109 में शुक्रवार को ठहरने के लिए आए 46 वर्षीय युवक का शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली। सरायपोख्ता चौकी प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की गई। पुलिस के अनुसार, वाराणसी के मोहनपुर वीरा पट्टी थाना बड़ागांव निवासी दिनेश कमार पुत्र मेवालाल बिजली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.