नई दिल्ली, अक्टूबर 23 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी और नई दिल्ली के बीच अब स्लीपर वंदेभारत को चलाने की तैयारी है। देश की दूसरी स्लीपर वंदेभारत ट्रेन का रूट और शेड्यूल तय हो गया है। इसका शुभारंभ अगले हफ्ते 31 अक्तूबर को वाराणसी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान किया जा सकता है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ट्रेन को हरी झंडी दिखा सकते हैं। शुभारंभ के दिन ट्रेन को स्पेशल के रूप में चलाए जाने की संभावना है। फिलहाल जम्मू से श्रीनगर के बीच देश की इकलौती स्लीपर वंदेभारत ट्रेन चल रही है। देश में पहली वंदेभारत ट्रेन भी वाराणसी से नई दिल्ली के बीच ही शुरू हुई थी। इस समय वाराणसी नई दिल्ली के बीच दो वंदेभारत ट्रेनों का संचालन हो रहा है। इसके अलावा वाराणसी आधा दर्जन वंदेभारत ट्रेनें चलती...