वाराणसी जेल में बंद कुख्यात सोनू गौतम कड़ी सुरक्षा में पेश
अलीगढ़, जुलाई 15 -- अलीगढ़। पूर्व विधायक मलखान सिंह हत्याकांड में दोषी व पश्चिमी यूपी के कुख्यात अपराधी सोनू गौतम को मंगलवार को कड़ी सुरक्षा में न्यायालय में पेश किया गया। सोनू वर्तमान में वाराणसी जेल में बंद है। तीन अलग अलग मामलों में पेशी के बाद पुलिस उसे वापस के गई। गोंडा क्षेत्र के शहरी मदनगढ़ी निवासी सोनू गौतम पर कई मुकदमे दर्ज हैं। पूर्व विधायक मलखान सिंह की हत्या में अदालत ने उसे दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी, तभी से वह जेल में है। मंगलवार को हरदुआगंज में ठेकेदार अनिल चौधरी की हत्या, बन्नादेवी क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ और गेस्ट हाउस फायरिंग कांड में उसे ईसी एक्ट की विशेष अदालत में पेश किया गया। यह भी पढ़ें- कुख्यात सुशील मूंछ मामले में आज होगी कोर्ट में सुनवाई इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। पेशी के बाद पुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.