प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 17 -- मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन से वाराणसी जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस को आउटर के पास ही अराजकतत्वों ने चेन पुलिंग कर रोक दिया। गश्त कर रहे जीआरपी के सिपाहियों ने कोच के यात्रियों को चेतावनी दी। शुक्रवार शाम लखनऊ से वाराणसी को जाने वाली सुपरफास्ट इंटरसिटी एक्सप्रेस प्लेटफार्म नंबर दो पर पहुंची।

चेन पुलिंग की घटना प्लेटफार्म से निकलते ही आराजकतत्वों ने चेन पुलिंग कर इसे दोबारा रोका। प्लेटफार्म नंबर दो पर गश्त कर रहे जीआरपी के सिपाही मौके पर पहुंचे। कोच के यात्रियों को कड़ी फटकार लगाकर केस दर्ज करने की चेतावनी दी। हालांकि पांच मिनट के बाद इंटरसिटी वाराणसी की ओर रवाना हुई। जंक्शन के आसपास एक्सप्रेस सहित सुपरफास्ट ट्रेन में चेन पुलिंग पर लगाम लगाने के लिए आरपीएफ, जीआरपी के सिपाही गोपनीय तरीके से गश्त कर रहे ह...