बोकारो, फरवरी 6 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी भारत माला परियोजना फेज टू के तहत वाराणसी से कोलकाता तक 610 किलोमीटर तक बनने वाली सड़क निर्माण कार्य अचानक पांच दिनों से पूरी तरह ठप है, इसके पीछे क्या कारण है वह ज्ञात नहीं हो पाया है। ऐसा कयास लगाया जा रहा है कि पेटरवार के एक आदिवासी गांव की आदिवासी किशोरी के साथ हुए दुष्कर्म की घटना को इससे जोड़कर देख रहे है। गौरतलब है कि सिक्सलेन सड़क का निर्माण कार्य करवा रही जी एच इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी के अधीन माइंस में पत्थर उत्खनन का कार्य में लगे एक हेल्फर ने बीते 2 फरवरी सोमवार को एक नाबालिग आदिवासी किशोरी के साथ दुष्कर्म करने की घटना को अंजाम दिया था। ऐसा समझा जाता है कि अचानक पांच दिनों से सड़क निर्माण कार्य बंद होना, संभवतः इसी कड़ी में शामिल है। पेटरवार के बुंडू और चरगी पंचायत के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.