हिन्दुस्तान ब्यूरो, अगस्त 28 -- बिहार सरकार ने राज्य में बनाए जा रहे विभिन्न हाईवे और एक्सप्रेसवे से प्रमुख शहरों एवं पर्यटन स्थलों को जोड़ने की तैयारी कर ली है। इस संबंध में केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा गया है। वाराणसी-कोलकाता एक्सप्रेसवे से गयाजी जिले के डोभी और नालंदा जिले के राजगीर को जोड़ने की तैयारी है। वहीं, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे से राजगीर और बोधगया को जोड़ने का सुझाव दिया गया है। बिहार सरकार ने केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय को इस संबंध में प्रस्ताव भेज दिया है। इन शहरों को राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के प्रोजेक्ट से ब्रांच सड़क (स्पर) के माध्यम से जोड़ा जाएगा। प्रदेश सरकार के अधिकारियों की मानें तो बिहार की प्रमुख और बड़ी सड़कों से ऐतिहासिक एवं पर्यटन स्थलों को जोड़ने की दिशा में यह कवायद की जा रही है। त...