चतरा, मई 16 -- सिमरिया, निज प्रतिनिधि। वाराणसी-कोलकाता एक्सप्रेसवे (पैकेज-10) के निर्माण कार्य में जुटी निर्माण कंपनी एचजी इंफ्रा इंजीनियरिंग लिमिटेड (ऌॅकएछ) पर निर्धारित सीमा (एलाइनमेंट) से बाहर जाकर अवैध खनन करने का गंभीर आरोप लगा है। प्रखंड के ग्राम पंचायत सचिवालय पीरी ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कंपनी के साइट इंचार्ज सह प्रोजेक्ट मैनेजर को नोटिस जारी किया है। पंचायत ने कंपनी को 24 घंटे के भीतर अवैध खनन कार्य पूरी तरह बंद करने का कड़ा निर्देश दिया है। ऐसा नहीं करने पर जिलाधिकारी, खनन विभाग और पुलिस प्रशासन के समक्ष कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। पंचायत द्वारा जारी पत्रांक 15 दिनांक: 16/05/2026 के अनुसार, एक्सप्रेसवे निर्माण के आड़ में ग्राम पंचायत पीरी के अंतर्गत आने वाले कई गांवों में बड़े पैमाने पर अवैध खनन किया जा रहा है। ...