सासाराम, सितम्बर 8 -- सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। करगहर विधायक बशिष्ठ सिंह ने सासाराम-चौसा पथ को राष्ट्रीय राजमार्ग में शामिल कर फोरलेन बनाने की मांग केंद्र सरकार से की है। उन्होंने कहा कि इस सड़क के फोरलेन बनने से वाराणसी-कोलकाता एक्सप्रेसवे को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से सीधे जोड़ने की राह आसान होगी। इस संबंध में उन्होंने हाल में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी से मुलाकात कर पत्र सौंपा था। अब मंत्रालय की ओर से मिले पत्र में संबंधित अधिकारियों को मांग पर आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित किए जाने की जानकारी दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...