लखनऊ, दिसम्बर 6 -- लखनऊ। विधि संवाददाता मुहम्मदाबाद गोहना के ज्येष्ठ उपप्रमुख अजीत सिंह की विभूतिखंड क्षेत्र में ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या और अन्य पर जानलेवा हमला करने के मामले के मुकदमा दर्ज कराने वाले और घायल मोहर सिंह की गवाही पूरी हो गई। एमपीएमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश हरबंस नारायण ने मामले में अन्य गवाहों की गवाही दर्ज करने के लिए 15 दिसंबर की तारीख तय की है। इसके पहले मामले का घटना में घायल मोहर सिंह कोर्ट में हाजिर हुआ, जहां बचाव पक्ष की ओर से जिरह की गई। 6 जनवरी 2021 को मुहम्मदाबाद गोहना के पूर्व ज्येष्ठ उप प्रमुख अजीत सिंह की विभूतिखंड क्षेत्र में 25 गोलियां मार कर हत्या कर दी गई थी। इस घटना में उनका साथी मोहर सिंह घायल हो गया था। रिपोर्ट मोहर सिंह ने विभूतिखंड थाने में दर्ज कराई थी। विवेचना के दौरान पता चला कि इस घटना मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.