लखनऊ, जनवरी 22 -- लखनऊ, विधि संवाददाता। हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने वर्ष 2021 में हुए अजीत सिंह हत्याकांड मामले में, अभियुक्त प्रदीप कुमार सिंह की जमानत याचिका को मंजूर कर लिया है। यह आदेश न्यायमूर्ति राजीव सिंह की एकल पीठ ने अभियुक्त की वर्ष 2023 से विचाराधीन जमानत याचिका पर दिया। न्यायालय ने पाया कि मामले में कुल 78 गवाह हैं जबकि अब तक सिर्फ 6 गवाहों का बयान ट्रायल कोर्ट के समक्ष दर्ज हो सका है। न्यायालय ने अपने आदेश में यह भी कहा कि अभियुक्त घटना में नामजद नहीं था बल्कि उसका नाम घटना के तीन माह पश्चात वादी द्वारा दर्ज कराए गए पूरक बयान में आया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.