मुरादाबाद, दिसम्बर 26 -- मेरा युवा भारत के कार्यक्रम के तहत वाराणसी से प्रतिभागियों ने नवनिर्मित संविधान पार्क, हनुमान वाटिका, कंपनी बाग के फाइव डी-मोशन, पार्क का भ्रमण किया। युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम में जोगेंद्र सिंह, चंद्र सिंह चंचल, सौरभ सिंह, विकास सारिका को विशेष जिम्मेदारी दी गई है। माई भारत के स्थानीय उप निदेशक अंकित कुमार गौर ने बताया अंतर जिला युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम के महत 30 दिसंबर विविध आयोजन होने हैं। जिला वाराणसी की 15 युवती और 20 युवाओं की टीम आई है। प्रतिभागी जिले में पांच दिन प्रवास करेंगे। मुरादाबाद के विभिन्न पर्यटक स्थल का भ्रमण करेंगे। ऐसे स्थलों के बारे में टीम के सदस्य उसे जानेंगे। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से उन्हें मुरादाबाद की सांस्कृतिक गतिविधि की भी जानकारी दी जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.