अयोध्या, जुलाई 19 -- Ayodhya Video Viral: वाराणसी की गंगा नदी में नाव पर बैठकर मांस पार्टी करने की चर्चा अभी खत्म भी नहीं हुई थी कि अब ताजा मामला अयोध्या से सामने आ गया। यहां सरयू नदी में कुछ लोगों ने नाव पर बैठकर मटन खाया और शराब पी। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो में चार लोग गुप्तार घाट के पास नदी में एक नाव पर मांस खाते और शराब पीते दिखाई दे रहे थे। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। नगर क्षेत्र के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) श्रीयश त्रिपाठी ने रविवार को बताया, 'वीडियो में चार युवक मटन खाते और शराब का सेवन करते दिखाई दे रहे हैं। इनमें से तीन को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि एक आरोपी फरार है।' पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लवकुश निषाद, जितेंद्र निषाद और राजकुमार ...