भदोही, जनवरी 13 -- भदोही, संवाददाता। ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत चिन्हित मामलों में दोषियों को सजा दिलाने का क्रम जारी है। इसी कड़ी में गांजा तस्करी के दोषी को कोर्ट ने जेल में बिताई गई अवधि एवं दो हजार रुपये अर्थदंड से दंडित किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल ने बताया कि चौरी थाने की पुलिस ने 30 अक्तूबर 2007 को चेकिंग के दौरान अब्दुल कादिर उर्फ कप्तान निवासी गजापुर थाना कपसेठी जनपद वाराणसी को गांजा तस्करी में गिरफ्तार किया था। संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के बाद साक्ष्यों को न्यायालय में पेश किया गया। उसके बाद से लगातार पुलिस, मॉनिटरिंग सेल तथा पीओ ब्रह्ममूर्ति यादव पैरवी कर रहे थे। जिस पर न्यायाधीश आनन्द मिश्रा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट भदोही द्वारा गांजा तस्करी करने के दोषी को सजा दी गई। न्यायालय ने अब्दुल कादिर उर्फ कप्तान को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.