वाराणसी के किसानों ने मायापुर में सीखी मिलेट की वैज्ञानिक खेती की बारीकियां
गया, अगस्त 23 -- उत्तर प्रदेश के वाराणसी से कृषि विभाग के अधिकारियों और किसानों का दल रविवार को टनकुप्पा प्रखंड के मायापुर स्थित बिहार सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर मिलेट्स वैल्यू चेन पहुंचा। दल ने मिलेट यानी मोटे अनाज की उन्नत खेती, फसल प्रबंधन, बीज उत्पादन और प्रसंस्करण की आधुनिक तकनीकों की जानकारी ली। कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को विभिन्न मिलेट फसलों की वैज्ञानिक खेती और बेहतर उत्पादन के लिए अपनाई जाने वाली तकनीकों के बारे में बताया। इसके बाद किसानों को केंद्र के प्रक्षेत्रों का भ्रमण कराया गया। खेतों में मिलेट की खेती में अपनाई जा रही तकनीकों को उन्होंने करीब से देखा और उनके व्यावहारिक उपयोग की जानकारी ली।दौरे के दौरान मिलेट की उत्पादकता बढ़ाने, खेती की लागत कम करने और किसानों की आय बढ़ाने के संभावित उपायों पर चर्चा हुई। किसानों ने मिलेट के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.