जौनपुर, मार्च 22 -- थानागद्दी, हिन्दुस्तान संवाद। सड़क हादसे में घायल एक 57 वर्षीय व्यक्ति की इलाज के दौरान शुक्रवार की देर रात मौत हो गयी। श्याम बिहारी कन्नौजिया निवासी ग्राम रोह थाना फूलपुर जनपद वाराणसी, वाराणसी के एक निजी अस्पताल में कार्यरत थे। बुधवार रात श्याम बिहारी ड्यूटी खत्म करने के बाद वापस घर लौट रहे थे। नाऊपुर स्थित पुरानी रिफाइन फैक्ट्री के समीप पहुंचे थे तभी सामने से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर कर बेहोश हो गए। मृतक के पुत्र संदीप कुमार ने बताया कि आसपास के ग्रामीणो ने घटना की सूचना 112 नंबर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केराकत भेज दिया। जहां उनकी हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन परिजन उन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.