वाराणसी की महिला आरक्षी का शानदार प्रदर्शन
वाराणसी, जुलाई 4 -- वाराणसी। लंका थाना में तैनात महिला आरक्षी अंशु पांडेय ने नई दिल्ली में आयोजित 49वीं स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर गौरव बढ़ाया। अंशु पांडेय ने 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन में स्वर्ण पदक और 50 मीटर राइफल प्रोन में रजत पदक एवं 10 मीटर एयर पिस्टल में कांस्य पदक जीता। वह 5 साल से पूर्वांचल शूटिंग अकादमी में कोच सत्यम सिंह के मार्गदर्शन अभ्यास कर रही हैं। शुक्रवार को लंका थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार शर्मा ने अंशु का सम्मान किया। यह भी पढ़ें- बीएसएम स्कूल के छात्र अक्षित कुमार ने राज्य शूटिंग चौंपियनशिप में जीते पदक यह भी पढ़ें- शूटरों ने जीते एक स्वर्ण सहित 17 पदक यह भी पढ़ें- सेन्ट एंड्रूज के शूटर्स का हरिद्वार में शानदार प्रदर्शन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.