लखनऊ, जुलाई 12 -- वाराणसी की एमएलएम नेटवर्क कंपनी में कार्यरत 20 युवतियां गुडंबा के एक हॉस्टल में बंधक मिली हैं। गुडंबा पुलिस ने परिजनों की सूचना पर पहुंचकर लड़कियों को मुक्त कराया। साथ ही वाराणसी पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दे दी है। गुडंबा के बेहटा में एक हॉस्टल में शनिवार देर रात वाराणसी से 20 लड़कियों को लाकर छुपाया गया था। रविवार सुबह इनमें से एक लड़की ने परिजनों को सूचना दी कि वह लखनऊ के गुडंबा इलाके में है। पूरी तरह से सुरक्षित हैं। इस पर स्थानीय परिजन ने उक्त हॉस्टल में पहुंचने के साथ गुडंबा पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने सभी 20 लड़कियों को सुरक्षित निकाला। गुडंबा इंस्पेक्टर का कहना है कि किसी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। इस मामले में सभी लड़कियां बालिग थी। वह अपने घरों के लिए रवाना हो गईं।

वाराणसी पुलिस ने की थी कार्...