मिर्जापुर, फरवरी 24 -- मिर्जापुर। वाराणसी से आई दो सदस्यीय टीम ने सोमवार को मंडलीय अस्पताल का निरीक्षण किया। टीम ने सबसे पहले इमरजेंसी में स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। दवा, मरीज के उपचार और स्वास्थ्य संबंधी उपकरण की जानकारी ली। इसके बाद वार्ड, ओपीडी का निरीक्षण किया। टीम ने मरीजों से भी अस्पताल में मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। अस्पताल के अधिकारियों को दिशा निर्देश दिया कि मरीजों को स्वास्थ्य सुविधा का लाभ मिलना चाहिए। लापरवाही पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं निरीक्षण के दौरान कमियां मिलने पर संबंधित अधिकारी को फटकार लगाई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.