नई दिल्ली, फरवरी 18 -- मोक्षदायिनी गंगा की लहरों पर सैर करना पर्यटकों के लिए जितना रोमांचक है, नाविकों की लापरवाही उसे उतना ही खतरनाक बना देती है। वाराणसी में तुलसीघाट पर सोमवार को हुए दो नावों की टक्कर ने एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस घटना से सबक लेते हुए वाराणसी पुलिस अब पूरी तरह एक्शन मोड में आ गई है। गंगा में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसके तहत मानकों की अनदेखी करने वाली एक नाव को सीज कर दिया गया, जबकि दो अन्य को कड़ी चेतावनी दी गई। पुलिस की इस सख्ती का उद्देश्य भविष्य में होने वाले हादसों को रोकना और पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।महज 24 घंटे पहले टला था बड़ा हादसा तुलसीघाट के सामने सोमवार को एक बड़ा हादसा होते-होते बचा था, जब पांच पर्यटकों की जान जोखिम में पड़ गई थी। गनीमत रही कि समय रहते सभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.