वाराणसी की गंगा के ऊपर तीन दिन एयर-शो, मोदी होंगे शामिल, राजघाट पुल, नाव संचालन बंद रहेगा
वाराणसी, जुलाई 24 -- वाराणसी में होने वाले एयर शो का खाका तैयार कर लिया गया है। तीन दिनों तक आयोजित होने वाले शो के अंतिम दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। गंगा के ठीक ऊपर वाराणसी एक छोर पर स्थित नमो घाट से दूसरे छोर पर अस्सी घाट तक यह शो आयोजित किया जाएगा। इस दौरान गंगा में नावों का संचालन प्रतिबंधित रहेगा। नमो घाट के ठीक ऊपर स्थित राजघाट के गंगा पुल भी एयर शो के दौरान ट्रैफिक बंद रहेगा। भारतीय वायुसेना के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में यह एयर शो 22, 23 और 25 अक्तूबर को होगा। इस निमित्त एयरफोर्स प्रयागराज के अधिकारियों ने गुरुवार को सर्किट हाउस सभागार में जिला प्रशासन, संबंधित विभागों और स्टेकहोल्डर्स के साथ बैठक की। एयरफोर्स की टीम ने बैठक में आयोजन की रूपरेखा बनाई। अधिकारियों के मुताबिक तीन दिनी प्रदर्शन में 100 से अधिक एयरक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.