वाराणसी का डीआईजी दफ्तर और आवास हड़पने की साजिश, बनाया फर्जी दस्तावेज, 6 पर केस
वाराणसी, जुलाई 3 -- वाराणसी में फर्जीवाड़े की कोशिश की अजीबोंगरीब मामला सामने आया है। अभी तक निजी जमीन को फर्जी कागजात के जरिए बेचने या अपने नाम कराने के मामले सामने आते रहते हैं। यहां डीआईजी दफ्तर को ही अपने नाम करने की कोशिश हुई है। आरोपियों ने कूटरचित दस्तावेज तैयार कर मकबूल आलम रोड पर स्थित डीआईजी रेंज कार्यालय के साथ ही उनके आवास की जमीन पर अपना नाम दर्ज कराने की कोशिश की। मामले में क्षेत्रीय लेखपाल की तहरीर पर कैंट पुलिस ने छह नामजद और अन्य अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। मामला सामने आने के बाद से पुलिस और प्रशासन के अधिकारी हैरान हैं। लेखपाल की तरफ से कैंट थाने में दी गई तहरीर के अनुसार, नगर निगम के असेसमेंट रजिस्टर में संबंधित जमीन पुलिस उपमहानिरीक्षक कार्यालय एवं सरकारी आवास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.