वरिष्ठ संवाददाता, फरवरी 18 -- यूपी के प्रयागराज में घूसखोरी का मामला सामने आया है। दरअसल, यमुनापार में बारा थाना प्रभारी विनोद कुमार सोनकर को एंटी करप्शन टीम ने बुधवार को 75 हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी ने एक मुकदमे में फाइनल रिपोर्ट लगाने के बदले रिश्वत मांगी थी। उधर, धूमनगंज में नगर निगम के टैक्स कलेक्टर अनूप चंद्र मिश्र को विजिलेंस टीम ने दस हजार रुपये घूस लेते हुए पकड़ लिया। भदोही जिले लुकमनपुर सुरियावां के रहने वाले संतोष कुमार दुबे ने एंटी करप्शन प्रयागराज में बारा थाना प्रभारी विनोद कुमार सोनकर के खिलाफ 75 हजार रुपये रिश्वत मांगने की शिकायत की थी। एंटी करप्शन निरीक्षक मृत्युंजय कुमार मिश्र के नेतृत्व में 15 सदस्यीय टीम ने बुधवार दोपहर करीब पौने तीन बजे बारा थाने में योजनाबद्ध तरीके से इंस्पेक्टर वि...